Putin – Modi summit: डिफेंस, ऑयल और न्यूक्लियर एनर्जी पर 8 बड़ी डील, भारत को कितने फायदे?

Putin – Modi summit कुछ ही देर में रूस के प्रधानतमंत्री व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच रहे है | पुतिन के भारत दौरे के दौरान भारत और रूस के बीच सहयोगी रक्षा को लेकर कई अहम समझौते होने को है । S-400 Air defence सिस्टम की डिलीवरी के साथ-साथ Su-57 fighter jet की खरीद की जाएगी और सह-निर्माण पर चर्चा भी होगी । इसके अलावा ब्रह्मोस मिसाइल प्रोजेक्ट को भी आगे बढ़ाने पर जोर भारत द्वारा जोर किया जाएगा , जिससे घरेलू रक्षा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। नौसेना और वायु सेना के लिए भारत-रूस लॉजिस्टिक्स सपोर्ट (RELOS) समझौता भी फाइनल हो सकता है, जो दोनों देशों की सुरक्षा सहयोग को और भी मजबूत करेगा।
ऊर्जा एवं आर्थिक सहयोग को बल मिलेगा
Putin India Visit : रूस से सस्ते क्रूड तेल की सप्लाई भारत को ऊर्जा सुरक्षा प्रदान करेगी और तेल आयात की लागत में कमी लाएगी। न्यूक्लियर ऊर्जा क्षेत्र में कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र के विस्तार के साथ-साथ छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर (SMR) प्रोजेक्ट में सहयोग से स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा उपलब्ध होगी। इसके अलावा, भारत-रूस के बीच रुपये और रूबल में व्यापार बढ़ाने के लिए विशेष भुगतान व्यवस्था पर भी चर्चा होगी, जिससे अमेरिका और पश्चिमी प्रतिबंधों के दबाव को टाला जा सकेगा।
व्यापार और निवेश में दोनों देशो नई दिशा की झलक
पुतिन के इस दौरे के दौरान भारत और रूस के बीच कृषि को लेके साथ ही , फार्मास्यूटिकल, और मशीनरी निर्यात में वृद्धि के लिए नई पहल की जाएगी । इसके तहत दोनों देशों के व्यवसायिक समूहों को एक साथ लाने के लिए अंडरस्टैंडिंग हस्ताक्षर भी हो सकते हैं। इसके साथ ही, मैनपावर एक्सचेंज और सिविल एविएशन में सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा, जिससे लोगों के लिए रोजगार और निवेश के नए अवसर मिलेंगे।
सांस्कृतिक, शिक्षा और मीडिया के क्षेत्र में समझौते किये जाएंगे
Putin India Visit के दौरान दोनों देशों के बीच शिक्षा, शोध, और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए भी कई समझौते किए जाएंगे। रूसी मीडिया चैनल RT के भारत में लॉन्च से दोनों देशों के बीच सूचना और सांस्कृतिक सहयोग में वृद्धि होगी। इसके अलावा, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में सहयोग के लिए भी समझौते हो सकते हैं, जो सीधे तौर पर आम जनता के लिए फायदेमंद साबित होंगे।
भारत-रूस की रणनीतिक साझेदारी का भविष्य क्या है ??
Putin – Modi summit के बीच उपरिकेंद्रित साझेदारी को मजबूत करते हुए नई तकनीकों, ऊर्जा संसाधनों और आर्थिक सहयोग की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे। दोनों देशों की यह साझेदारी न केवल द्विपक्षीय हितों को संवारती है, बल्कि क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर स्थिरता और सुरक्षा में भी योगदान देगी। यह समझौते भारत की समग्र विकास रणनीति और सुरक्षा प्राथमिकताओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
- russia prime minister
- russia news today
- Su-57 fighter jet
- S-400 Air defence
- Putin – Modi summit
- Putin India Visit
- Russian Oil Trade
- 8 key deals
- RuPay Mir
- Putin – Modi summit 2025
Also read : Delhi MCD Bypoll 2025 Live:शालीमार बाग में बीजेपी, संगम विहार में कांग्रेस की बड़ी जीत






