EMI में मिलेगी राहत! RBI ने घटाई रेपो रेट, लोन होंगे सस्ते

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने ताज़ा मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर इसे 5.25 प्रतिशत पर ला दिया है। RBI ने घटाई रेपो रेट {RBI Repo rate down} का यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब खुदरा महंगाई नियंत्रित दायरे में है और GDP ग्रोथ मज़बूत बनी हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार यह कदम खपत और निवेश दोनों को बढ़ावा देने में मदद करेगा ।
EMI और लोन पर क्या होंगे असर
RBI ने घटाई रेपो रेट ( RBI Repo rate down )के बाद बैंकों के लिए फंड की लागत कम हो गयी है, जिससे होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन पर ब्याज दरों में कमी की गुंजाइश बनती है। ज्यादातर फ्लोटिंग रेट होम लोन अब रेपो रेट से लिंक्ड हैं, इसलिए रेपो में 0.25 प्रतिशत की कमी का फायदा सीधे EMI में कमी के रूप में दिख सकता है। कर्जदारों के लिए हर महीने की किस्त हल्की होने से लंबे समय में कुल ब्याज बोझ लाखों रुपये तक कम हो सकता है।
इकोनॉमी और निवेश पर बढ़ोतरी की जाएगी
रेपो रेट (repo rate ) घटने से बाज़ार में लिक्विडिटी बढ़ती है और कंपनियों के लिए भी वर्किंग कैपिटल व प्रोजेक्ट लोन सस्ते हो जाते हैं, जिससे नए निवेश और जॉब क्रिएशन को सहारा मिल सकता है। RBI ने घटाई रेपो रेट के साथ यह संकेत भी दिया है कि फिलहाल नीति का फोकस ग्रोथ को सपोर्ट करते हुए महंगाई को टार्गेट रेंज में बनाए रखने पर रहेगा। इससे इक्विटी मार्केट और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेशकों की सेंटिमेंट में सुधार देखने को मिल सकता है।
- RBI ने घटाई रेपो रेट
- EMI
Also read : America Afghan ISIS-K terrorist arrest : पिता को हथियार भेजने का खुलासा






